जांजगीर चांपा में मेगा पेरेंट्स टीचर मीटिंग

जांजगीर चांपा । जिला जांजगीर चांपा में कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार चांपा तहसील के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली में मेगा पेरेंट्स टीचर मीटिंग का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार प्रशांत गुप्ता, शाला समिति के सदस्य, शिक्षकगण और बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

सम्मान और प्रमाण पत्र वितरण

प्रशांत गुप्ता ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया और जाति प्रमाण पत्र वितरित किए।

कौशल विकास यात्रा का शुभारंभ

कार्यक्रम के बाद नायब तहसीलदार और पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों ने AISECT की कौशल विकास यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर सत्र

श्री गुप्ता ने साइबर सिक्योरिटी और शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को समावेशित करने पर एकदिवसीय सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *