
रायपुर । मेघालय में एक निजी कंपनी में कार्यरत रायपुर के एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी हुई। ठगों ने दिल्ली स्पेशल सेल के नाम से फोन कर मैनेजर और उनके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी।
मामला
उपरवारा निवासी प्रशांत रजन पांडेय (52) मेघालय की निजी कंपनी में मैनेजर हैं। कुछ दिन पहले अपने घर आए थे। इसी दौरान उनके पास दिल्ली स्पेशल सेल के नाम से फोन आया। फोन करने वाले खुद को अधिकारी बताया। उन्होंने धमकी दी कि दिल्ली में उनके खिलाफ मनी लाड्रिंग, हत्या, अपहरण, रंगदारी, मानव अंग तस्करी का केस दर्ज है। इसमें कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने उनका नाम बताया है। इसलिए उन्हें भी आरोपी बनाया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
ठगों का तरीका
प्रशांत ने ठगो से कहा कि वह अपराधी नहीं है। किसी भी अपराध में शामिल नहीं है। किसी और खिलाफ केस दर्ज होगा। उसके बाद ठग धमकाने लगे। प्रशांत और उसके बेटे को गिरफ्तार करने की धमकी देने लगे। ठगों ने वाट्सएप पर फर्जी एफआईआर कॉपी भेजी। पुलिस वाले का आई कार्ड भी भेजा। प्रशांत के घर पर हड़कंप मच गया।
पैसों की डिमांड
कुछ देर बार ठगों ने फिर फोन किया। कार्रवाई से बचने के लिए पैसों की डिमांड की। प्रशांत ने अलग-अलग किश्त में ठगों के खाते में 6.63 लाख रुपये जमा कर दिया। उसके बाद ठगों का फोन आना बंद हुआ।
पुलिस जांच
बाद में प्रशांत ने दिल्ली में पता किया। पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया। पुलिस खाता नंबर और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। राखी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।