
कोरबा। एक दर्दनाक और शर्मनाक घटना में छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को मदद से इनकार कर दिया गया। युवक को SECL कुसमुंडा की विभागीय चिकित्सा टीम एंबुलेंस में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल के कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी युवक की मदद के लिए आगे नहीं आए।
घायल युवक एंबुलेंस में 25 मिनट तक तड़पता रहा, लेकिन अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे एंबुलेंस से उतारने के लिए नहीं आया। यहां तक कि खड़े लोग तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की।
एंबुलेंस चालक ने जब अस्पताल में हंगामा मचाया और कैमरा चलता देखा, तब आधे घंटे बाद अस्पताल कर्मी युवक को लेने पहुंचे। इस लापरवाही के कारण युवक की जान पर खतरा मंडरा रहा था। यह घटना मानवता को शर्मसार कर देने वाली है और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है।