छत्तीसगढ़ में एक बड़ा अपराध: महासमुंद जिले में 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या

महासमुंद । महासमुंद जिले के जामपाली सुखानाला गांव के पास एनएच 53 पर 11 सितंबर 2024 को एक 55-60 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली थी। पुलिस जांच में यह पता चला कि यह महज कोई सड़क दुर्घटना नहीं थी, बल्कि दुर्ग के भिलाईनगर निवासी, 60 वर्षीय कमलाकर मेश्राम की हत्या की गई थी।

हत्या की योजना

पुलिस ने मृतक के मोबाइल नंबर का सीडीआर विश्लेषण किया, जिसमें सरायपाली थाना क्षेत्र निवासी बेलमती सेठ, उर्फ बेबी (27 वर्ष) का नाम सामने आया। आरोपी युवती घटना के बाद मथुरा चली गई थी, जिसे पुलिस ने पकड़कर महासमुंद लाया और पूछताछ की।

पुलिस की पूछताछ में बेबी ने बताया कि वह 2 साल पहले मृतक के घर पर किराये से रहती थी। इस दौरान मृतक कमलाकर मेश्राम ने तोरेसिंहा में पार्टनरशिप में पोल्ट्री फार्म बनाने की योजना बनाई और इसके लिये युवती को उसने 4 लाख 50 हजार रुपये दिये थे। लेकिन पोल्ट्री फार्म का काम नहीं होने के चलते मृतक कमलाकर युवती पर पैसे वापस करने को कहा और पैसे नहीं लौटाने की स्थिति में उससे शादी करने का दबाव बनाता था।

आरोपी युवती ने हत्या की योजना बनाई और रॉयल बस के ड्राईवर रतन दास (24 वर्ष) को इसमें शामिल किया। दोनों ने मिलकर मृतक की हत्या की और शव को सड़क पर फेंक दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के कब्जे से मृतक के सभी डॉक्यूमेंट्स और कार का नंबर प्लेट समेत हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार (चाकू) जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *