
रायपुर । रायपुर पुलिस ने मोवा ओव्हरब्रिज के नीचे कांपा रायपुर के पास एक व्यक्ति को अवैध मादक प्रदार्थ गांजा की ब्रिकी करते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से लगभग 3 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी रविन्द्र पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में एक अन्य व्यक्ति राजीद खान फरार हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशन पर थाना क्षेत्र में निजात नारकोटिक्स/ड्रक्स व अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस पार्टी ने मोवा ओव्हरब्रिज के नीचे कांपा रायपुर के पास एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा।
पकड़े गए आरोपी के कब्जे से भूरे रंग के तीन पैकेट सेलो टैप से चिपका हुआ पैकेट मिला, जिसे चेक करने पर उसके अंदर लगभग 3 किलो गांजा मादक पदार्थ था। आरोपी रविन्द्र पासवान पिता तीजराम पासवान उम्र 26 वर्ष निवासी प्रगति मैदान के पीछे पंडरी थाना पण्डरी जिला रायपुर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर विधिवत कार्यवाही की गई।
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 260/2024 धारा 20बी एन.डी.पी.एस एक्ट कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में एक अन्य व्यक्ति राजीद खान फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।