रायपुर में चाकूबाजी की घटना : युवती का गला काटा, इलाज के दौरान मौत

रायपुर । राजधानी रायपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने दिनदहाड़े एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया. घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है, जहां युवक ने युवती का गला काट दिया और फिर तेलीबांधा तालाब में कूद गया.

पुलिस और SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी का रेस्क्यू किया और उसे गिरफ्तार कर लिया है. गंभीर रूप से घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि आरोपी का नाम लोकेश है और वह युवती पर प्राणघातक हमला करने के बाद तालाब में कूद गया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. पटले ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *