गो तस्करों का साथ देने वाले डिलेश्वर और पाक्सो एक्ट फंसे आरक्षक अरुण को एसपी किया सस्पेंड

1 .आरक्षक अरुण सिंह। 2. डिलेश्वर पठारे


गोविंदा चौहान । दुर्ग ।
आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में जिला पुलिस के दो आरक्षकों का एसपी जितेंद्र शुक्ला ने निलंबित कर दिया है। इस संबंध में दोनों आदेश सोमवार को जारी किए गए। जामुल थाने में पदस्थ आरक्षक अरुण सिंह और दूसरा आरक्षक पाटन में पदस्थ डिलेश्वर पठारे है।
जामुल थाने में पदस्थ आरक्षक अरुण सिंह के खिलाफ पद्मनाभपुर थाने में अनाचार की शिकायत दर्ज कराई थी। उस पर हाल में धारा 376(3), 506 एव पॉक्सो एक्ट 6 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने जामुल थाने के आरक्षक अरुण सिंह के निलंबन का आदेश जारी कर दिया। जबकि दूसरा आरक्षक पाटन थाना में पदस्थ आरक्षक डिलेश्वर पठारे है। गौ तस्करों के साथ संलिप्तता रखने के मामले में आरोपी बनाए पाटन थाने के सिपाही डिलेश्वर पठारे को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके चलते एसपी उसका भी निलंब आदेश जारी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *