कवर्धा में युवक की हत्या के शक में ग्रामीणों ने काटा बवाल, पुलिस टीम पर हमला और एसपी को बंधक बनाने की कोशिश

सतेन्द्र बडघरे। कवर्धा । कवर्धा जिले के लोहारीडीह में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां गांव के लोगों ने एक परिवार को जलाने की कोशिश की। यह घटना उस समय घटी जब एक युवक की हत्या के शक में ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया।

सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि आक्रोशित ग्रामीणों ने एसपी अभिषेक पल्लव को बंधक बनाने की कोशिश की, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए। फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव में बवाल करने वाले 40 लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *