
पुलिस ने तोयनार सरपंच विजय पाल शाह और येमैया जंगम को किया गिरफ्तार
बीजापुर । जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पुलिस ने तोयनार सरपंच विजय पाल शाह और येमैया जंगम को गिरफ्तार किया है। दोनों सरपंचों पर नक्सल संलिप्तता और भाजपा नेता तिरुपति की हत्या में शामिल होने का आरोप लगा है।
कांग्रेस विधायक का आरोप
वहीं इस मामले में कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि, भाजपा नेताओं के इशारे पर दोनों सरपंचों को गिरफ्तार किया गया है।
विधायक मंडावी का बयान
भाजपा नेता तिरुपति नक्सल हमले में घायल हुए थे और तोयनार सरपंच विजय पाल शाह ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। विधायक मंडावी ने आगे कहा कि, तोयनार सरपंच विजय पाल शाह को 6 महीने बाद भाजपा नेता तिरुपति की हत्या में आरोपी बनाना एक षड्यंत्र का हिस्सा है।