
बिलासपुर में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव, हत्या की आशंका
बिलासपुर । बिलासपुर में रेलवे ट्रैक के किनारे उत्तरप्रदेश के युवक की लाश मिली है। वो यहां फैक्ट्री में ऑपरेटर का काम करता था। उसके शरीर में कई जगह चोंट के निशान मिले हैं, जिससे उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका है।
मृतक की पहचान
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के बिहार गांव के सुल्तान नगर में रहने वाला संजय सिंह (32) मशीन आपरेटर था। वो सिरगिट्टी इंड्रस्ट्रीयल क्षेत्र स्थित पुष्पा इंड्रस्ट्रीज में काम करते थे। साथ ही सिरगिट्टी में ही फैक्ट्री के पास रहता था।
घटना की जानकारी
बुधवार की रात करीब आठ बजे वह अपने दोस्त के साथ रेलवे ट्रैक के पास टहलते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान उसका दोस्त अपने घर चला गया। लेकिन, संजय पूरी रात अपने कमरे में नहीं लौटा, जिस पर उसका दोस्त उसकी तलाश कर रहा था। संजय का दोस्त उसकी तलाश में निकला था। सुबह उसे पता चला कि रेलवे ट्रैक के पास एक युवक की लाश मिली है। जानकारी मिलते ही उसका दोस्त मौके पर पहुंच गया। उसने शव की पहचान संजय के रूप में की।
शव की स्थिति
उसके सिर सहित अन्य जगहों पर गंभीर चोट के निशान थे।