
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर रेंज पुलिस को निर्देश दिए हैं कि अपराधों में कमी आई है, लेकिन इससे संतुष्ट नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सुशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है और अपराध में कमी लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला बदर और प्रतिबंधात्मक संबधी कार्रवाई रुकनी नही चाहिए और एसपी और कलेक्टर टीम भावना से आपसी समन्वय से काम करें। उन्होंने कहा कि धार्मिक मामलों में लापरवाही न करें और तुरंत कार्रवाई करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हत्या जैसे मामले में कार्रवाई में देरी नहीं होनी चाहिए और ऐसे केस जल्दी सॉल्व करें। उन्होंने कहा कि गौ-तस्करी व नशा एक बहुत बड़ी समस्या है, इस पर नियंत्रण पाना है और ऐसे मामलों में एंड टू एंड कार्रवाई करनी है।