युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: राज्यपाल और राष्ट्रपति को पोस्टकार्ड भेजकर की जाएगी गिरफ्तारी की निंदा

बलौदा बाजार। दिनांक 14 सितंबर को युवा कांग्रेस, बलौदा बाजार आगजनी घटना में विधायक देवेंद्र यादव, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में राज्यपाल और राष्ट्रपति को पोस्टकार्ड भेजकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, साथ ही देवेंद्र यादव के समर्थक, राज्यपाल और राष्ट्रपति को चिठ्ठी लिखकर पोस्ट करेंगे, जिसमें उन्हें बालोद बाजार आगजनी मामले में दोषियों को छोड़कर निर्दोषों पर कार्रवाई करने के बारे में अवगत कराया जाएगा। साथ ही, राज्यपाल और राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप करके उचित कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देश देने की मांग की जाएगी।

इसके अलावा, देवेंद्र यादव और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग भी की जाएगी। यह विरोध प्रदर्शन सेक्टर-1 पोस्ट ऑफिस से पोस्टकार्ड भेजकर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *