रिश्वतखोर जनपद पंचायत का बाबू गिरफ्तार, ACB ने की बड़ी कार्रवाई

सतेन्द्र बडघरे । कवर्धा जिले में एसीबी की टीम ने जनपद पंचायत के बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। बाबू नरेंद्र राउतकर आंगनबाड़ी निर्माण के लिए 1.20 लाख की रिश्वत ले रहा था। सरपंच पति मोती राम बैगा ने इसकी शिकायत की थी। एसीबी की टीम ने जनपद सीईओ के बंगले में भी छापा मारा है।

महासमुंद जिले के सरायपाली रजिस्ट्रार ऑफिस में भी एसीबी की टीम ने उप पंजीयक पुष्पलता लिली बेग को 26 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *