
गोविंदा चौहान । भिलाई.। ग्राम घुघुवा की रहने वाली सविता भारती पिता शिवकुमार भारती (25वर्ष) का भिलाई 03 मार्केट से आटो में बैठकर सिरसागेट के पास उतरी। उस दौरान आटो में ही अपना बैग भूल गई, जिसमें स्कूल के मार्कशीट, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन एवं अन्य दस्तावेजों की मूल प्रतियां थी। याद आने के बाद अपनी बैग के बारे में भिलाई 03 एवं चरोदा जाकर पता तलाश किया, लेकिन बैग नही मिलने पर 6 सितंबर को भिलाई-3 थाने पहुंचकर सूचना दी थी। इस पर थाना प्रभारी पुरानी भिलाई के निर्देशन पर लगातार युवती के गुम बैग का पता किया गया। आज आरक्षक प्रवीण सरजारे के द्वारा बैग को ढूंढ़कर युवती के हवाले कर दिया।इस पर युवती ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।