
गोविंदा चौहान । दुर्ग । फोटोग्राफर से ढ़ाई लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। प्रार्थी ने अपने क्रेडिट कार्ड को यूपीआई लिंक करने की जानकारी के लिए गूगल नंबर निकला। कॉल करने पर साइबर ठग ने उसे बातों में उलझाकर एक लिंक भेज दिया। उस पर क्लिक करते ही खाते से 2.11 लाख रुपए से ज्यादा की रकम उड़ गई। शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने धारा 318 (4) के तहत केस दर्ज किया है.
पद्मनाभपुर निवासी अशोक सुराना (55वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी मोती कॉम्पलेक्स में सुराना फोटो कापियर्स नाम से दुकान है। उसके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। कुछ दिन पूर्व एसबीआई का एटीएम कार्ड भी बैंक ने दिया था। 29 अगस्त को रुपए कार्ड में पेटीएम में अटैच करने पीड़ित गूगल में नंबर सर्च किया। जिसमें दो अलग-अलग नंबर उसे मिले थे। उक्त नंबरों पर डेढ़ घंटे तक पीड़ित ने बात किया। इस दौरान अज्ञात मोबाइल धारकों ने पीड़ित के मोबाइल पर एक लिंक भेजा। जिसे ओपन करने के बाद उसके खाते से 2 लाख 11 हजार 742 रुपए गायब हो गए। मोबाइल धारको ने पीड़त का मोबाइल में बैटरी खत्म होने के बाद भी कॉल कर दबाव डालकर लिंक को ओपन कराकर रुपए खाते से गायब किया। ठगी महसूस होने पर साइबर ठगी के टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर पता चला कि खाते से रुपए गायब हो गए। इस पर थाने में शिकायत दर्ज करा दी।