
गोविंदा चौहान । भिलाई। अज्ञात वाहन की ठोकर से पैदल चल रहा युवक चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौत हो गई है। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। जिसका अंतिम संस्कार परिजनों ने किया। अंडा पुलिस ने बताया कि दुर्ग से बालोद रोड पर अटल चौक अंडा में सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से सड़क पर पैदल चल रहे युवक ग्राम चिंगरी निवासी के सुर्यकांत सूर्यवंशी है। वाहन की ठोकर से उसकी मौक पर ही मौत हो गई। घर से सुबह टहलने निकला था। 6 सितंबर को उसकी दादी का दशगात्र कार्यक्रम था। वाहन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आसपास में लगे सीसी कैमरे को पुलिस खंगाल रही है।