मीडिया कर्मी के साथ मारपीट, पांच गिरफ्तार

गोविंदा चौहान । भिलाई। मीडिया कर्मी के साथ हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच युवको को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 333,109,3 (5) बीएवएस के तहत जुर्म दर्ज किया है। उतई पुलिस ने बताया कि ग्राम सेलूद बजरंग चौक में मीडिया कर्मी किशन हिरवानी की शॉप है। जहां पर आरोपी ग्राम खोपली निवासी भावेश साहू , गोंडपेण्डरी ऋषि ठाकुर स्टुडियो में फोटो खिचवाने के नाम पर आए थे। पीड़ित ने जब फोटो खींचने कैमरा उठाया तभी भावेश साहू हाथ में रखे बैस बाल बैट लेकर दरवाजा को धक्का देकर शॉप के भीतर प्र‌वेश किया। आरोपियों ने सिर समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों में जमकर मारपीट किया। ऋषि ठाकुर ने हाथ मुक्के से मी़डिया कर्मी के साथ हमला किया। घटना की शिकायत उतई पुलिस से करने के बाद आरोपियों की तलाश में टीम जुट गई। आरोपी भावेश साहू और ऋषि ठाकुर को शॉप में आते जाते भी आसपास के लोगों ने देखा था। थाना प्रभारी उतई विपिन रंगारी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई। इस दौरान एसीसीयी और उतई पुलिस खोजबीन में लग गए। संदेह के आधार पर भावेश साहू को खोपली गांव से हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि सेलुद में स्थित वर्षा रेस्टारेंट का संचालक देवानंद साहू उर्फ देवा ने तीन दिन पहले भावेश साहू, भुनेश्वर आग्नेकर, ऋषि ठाकुर, राकेश मारकण्डे, खोपली के यतीश को अपने पास बुलाया था। उसने मीडिया कर्मी किशन से पुरानी रंजिश होने के हवाला दिया और आरोपियों को हाथ पैर तोड़ने को कहा था। जिसके एवज में रुपए देने का लालच दिया था। पुलिस ने भुनेश्वर आग्नेकर, ऋषि ठाकुर, राकेश मारकण्डे ,यतीश चन्द्राकर को गिरफ्तार किया है। घटना में उपयोग किए गए बाइक सीजी 7 एलए 7562, सीजी 04 एम 1757 और तीन मोबाइल को जब्त किया है। घटना का साजिश रचने वाला देवानंद उर्फ देवा साहू फरार चल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *