रिसाली डीपीएस स्कूल में बच्ची के लैंगिक छेड़छाड़ मामले ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

गोविंदा चौहान
भिलाई:
शहर के प्रतिष्ठित स्कूल रिसाली डीपीएस की पांच वर्षीय छात्रा से लैंगिक छेड़छाड़ का मामला फिर तूल पकड़ गया है। प्रकरण में महिला थाना पुलिस ने दो महीने बाद पाक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
मामले के राजनीतिकरण होने से परिनजों ने व्यथित होकर स्कूल से बच्ची निकालने के लिए आवेदन दिया, जिसमें उन्होंने बच्ची के साथ कुछ गलत होने की बात कही। पुलिस उसी आवेदन के आधार पर महिला थाने में अपराध पंजीबद्ध किया है। गौरतलब है कि दो महीने पहले पांच जुलाई को डीपीएस की पांच वर्षीय छात्रा से लैंगिक छेड़छाड़ की की बात सामने आई थी। हालांकि डाक्टरी जांच में लैंगिक छेड़छाड़ नहीं होना बताया गया। डॉक्टरी जांच में केवल यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की पुष्टि हुई थी। इस मामले को लेकर काफी हंगामा हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दुर्ग पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। हालांकि उस दौरान खुद पुलिस ने भी दावा किया था कि उनकी जांच में इस तरह के कोई सबूत नहीं मिले हैं। खुद पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने प्रेसवार्ता लेकर मामले को तूल नहीं देने की चेतवानी दी। लेकिन अब लगातार मामले के राजनीतिकरण होते ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *