शेर बनकर घूमने वाले अब चूहे बनकर जिले से दौड़ लगाने की कर रहे तैयारी..

दुर्ग. । मामला जिले के मलाईदार विभाग कहे जाने वाले लो.नि.नि. का है. सालभर पहले तक जो शेर बनकर घूमते थे. अब चूहे की सुमड़ी में अपना टाइम काट रहे हैं. प्रदेस में बदली फिजा से खासे घबराए हुए हैं. अब जिल से दुम-दमाकर भागने की जुगत में बैठे हैं. लेकिन इतनी खराब है कि ऊपर से तबादलों पर रोक लगी हुई है. ऐसे में बेचारे साहब करें तो क्या करें, इसलिए दिन काटने से बदली फिज के कद्दावरों के घर के चक्कर काटकर अपने किए काले-पीले पर पर्दा डालने में लगे हैं. बड़े मुखिया का हाल ये है कि उनकी एक टांग जिले में दूसरे सूबे के मुखिया के गृह क्षेत्र में टिक गई है. दरअसल बड़े साहबे अब तक बीच का रास्ता निकलकर नौकरी चलाते रहे हैं. अब नौकरी के बाकी बचे समय लफड़े में पड़कर अपने काले कारनामों की पोल नहीं खुलवाना चाहते हैं. लोनिनि के हरेक पहरेदार अपने को सेफ जोन में आने तक कुर्सी पर बैठने से कतरा रहे हैं. ऐसे में उनके ही अधीनस्थ कहते फिर पहले जो शेर बनते थे. अब चूहे बनकर जिले से भागने की रेस में शामिल हो गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *