
रायपुर । पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार में हुए 2,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में संलिप्त अफसरों से पूछताछ जारी है। अब तक 20 में से 15 अफसरों से पूछताछ की जा चुकी है। ये अफसर सिंडीकेट के साथ मिलकर पांच साल में लगभग 172 करोड़ रुपये की कमाई करने के आरोपी हैं।
चुनावी वर्ष में दोगुनी हुई कमाई
ईओडब्ल्यू द्वारा पेश की गई चालान की कॉपी से पता चलता है कि इन अफसरों की कमाई चुनावी वर्ष 2022-23 में पिछले वर्षों की तुलना में दोगुनी हो गई। आरोप पत्र के अनुसार चुनावी वर्ष में कारोबार 200 ट्रक से बढ़कर 400 ट्रक प्रतिमाह हो गया, जिससे अफसरों को 150 रुपये प्रति पेटी के हिसाब से मिलने वाली रिश्वत की राशि दोगुनी हो गई और 2.40 करोड़ रुपये की जगह 4.80 करोड़ रुपये प्रतिमाह मिलने लगे।
57 करोड़ रुपये रिश्वत के जरिए कमाए
इस हिसाब से सिर्फ चुनावी वर्ष में ही इन सभी अफसरों ने 20 अफसरों ने 57 करोड़ रुपये रिश्वत के जरिए कमाए हैं। ईओडब्ल्यू के आरोप पत्र में नाम आने और पूछताछ होने के बावजूद अभी भी ये अफसर आबकारी में ही अहम पदों पर बने हुए हैं।पुछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है।