
रायपुर । रायपुर पुलिस के लिए एक शर्मिंदगी भरा मामला सामने आया है, जहां एक आरक्षक नशे में धुत मिला है। यह घटना आमानाका में हुई है, जहां आरक्षक का वीडियो वायरल हो गया है। रायपुर पुलिस अब इस आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
इस घटना के बाद, सरस्वती नगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरक्षक भिलाई का रहने वाला है और माना में पदस्थ है। कल इसकी ड्यूटी लगी थी, लेकिन नशे में धुत होने के कारण इसकी करतूत सामने आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरक्षक की इस करतूत की जानकारी उच्च अधिकारियों को सौंप दी गई है और इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”