
विस्तार
गोविंदा चौहान । भिलाई । ट्रक मालिक को उसका परिचित ही तीन महीनों तक चूना लगाता रहा। रायपुर के रहने वाले रमेश ने एक एक्सीडेंटल ट्रक खरीदी था, लेकिन पेपर ट्रांसफर नहीं होने से अपने साथ नहीं ले जा सकता। इस पर उसके पहचान वाले ने सलाह दी कि वो ट्रक के ट्रक किसी यार्ड खड़ा कर दे। उसकी बात मानकर ट्रक मालिक ने उसके बताए यार्ड में ट्रक खड़ा कर दिया और बहार चला रहा। उसके जाने के तीन दिन बाद ही पहचानवाला ट्रक ले उड़ा, उसे ठीक और भाड़े पर चलाने लगा। ट्रक मालिक को जानकारी हुई तो उसने खुर्सीपार थाने में रिपोर्ट लिखा दी। पुलिस ने आरोपी विशाल शाही के खिलाफ धारा 406, 407 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि रायपुर निवासी सुनैना महाशय पति रमेश महाशय ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पति रमेश महाशय गाड़ी चलाने का काम करते हैं। उन्होंने न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के सर्वेयर उत्कर्ष सिंगवेकर से एक्सीडेंटल वाहन टाटा सिग्ना क्रमांक पीबी 02 डी एफ 6595 को 6,80,000 रुपए में क्रय किया था। सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने उक्त वाहन को राजेश पटेल के यार्ड में 150 रुपए प्रतिदिन किराए पर खड़ी कर दिए थे। जिसे आरोपी विशाल शाही बिना इन लोगों को सूचना दिए ही ट्रक को लेकर चला गया और उसका उपयोग कर रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।