कुरुद तालाब का पानी पीने से दो बछड़ों की मौत, मछलियां मरी मिली, पॉलेट्री फॉर्म पर कैमिकल के ड्रम धोने का आरोप

विस्तार

गोविंदा चौहान । भिलाई । सीसीएम मेडिकल कॉलेज रोड पर कुरुद गांव के तालाब का पानी पीने से दो बछड़ों की मौत हो गई है। इसके अलावा तालाब की मछलियां मृत अवस्था में तैरती मिली है। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में हडकंप मच गया। ग्रामीणों ने इसके लिए पास के पॉलेट्री फॉर्म को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों का कहना है कि पॉलेट्री फॉर्म में काम करने वाल कर्मी अक्सर कैमिकल के ड्रमों को तालाब किनारे धोते हैं। इसके चलते पानी दूषित होने पर मछलियां मरन लगी गई और अब जानवरों की भी मौत होने लगी है।


घटना की सूचना वार्ड पार्षद अनीत साहू के पति अजय साहू सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को घटना की जानकारी दी। पार्षद पति अजय साहू का कहना है कि तालाब का पानी पीने के बाद ही बछड़ों की मौत हुई है।

इससे पहले तक एेसी कोई घटना सामने नहीं आई। गांव के आवासा मवेशी भी इसी तालाब से पानी पीते हैं। एेसे में अब उनकी जान के िलए भी खतरा पैदा हो गया। इस संबंध में पानी जांच कराई जाएगी, यदि जांच में पानी में केमिकल पाया गया तो पोलेट्री फॉर्म मालिक के खिलाफ कार्रवाई के प्रशासन और पुलिस में आवेदन दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *