
दुर्ग । स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दुर्ग जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और महिला आईशोलेशन वार्ड के निर्माण में भारी अनियमितता पाई। इसके बाद उन्होंने सब इंजीनियर ललित वर्मा को तुरंत बर्खास्त करने का आदेश दिया।
भारी अनियमितता का मामला: जिला अस्पताल में महिला आइसोलेशन वार्ड का निर्माण
दुर्ग जिला अस्पताल में 80 लाख की लागत से बनाए गए महिला आइसोलेशन वार्ड के निर्माण में भारी अनियमितता पाई गई। निर्माण के बाद से ही छत बैंड होकर नीचे झुकने लगा, जिसकी लीपापोती भी ठेकेदार की ओर से करा दी गई थी। डॉक्टरों ने वहां से सभी महिला मरीजों को अन्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया था। स्वास्थ्य मंत्री ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी से इस्टीमेट बनाकर भेजने का आदेश दिया और आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए फंड जारी करने का आश्वासन भी दिया।