स्कूल गए छात्र की तबियत बिगड़ी, हुई मौत

गोविंदा चौहान । भिलाई। घर से स्कूल को निकले एक बालक की अचानक तबियत बिडने से उसकी मौत हो गई। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र की है। नंदिनी पुलिस ने बताया कि ग्राम कोडिया निवासी छात्र रोशन धमधा विकासखंड के अहिवारा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा 8वीं में पढ़ाई करता था। स्कूल से रोशन का दोपहर 12.15 मिनट पर छुट्टी के बाद घर जाने के लिए बाहर निकल रहा था। तभी अचानक रोशन की तबियत बिगड़ गई। रोशन निजी वाहन से स्कूल आता था। रास्ते में रोशन ने उल्टी भी किया। चालक ने छात्र को पानी पिलाया और नंदिनी नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीरता को देख उसे अहिवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि बुधवार से छात्र का परीक्षा था। नंदिनी टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि मृतक छात्र के शव का पंचनामा कर पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *