कुम्हारी में गांजा बिक्री के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.350 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 29 सितंबर 2026। कुम्हारी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.350 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 98 हजार 975 रुपए है, जब्त किया है।

पुलिस को 28 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अटल आवास, कुम्हारी स्थित मकान नंबर 320 में एक व्यक्ति गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में मौके पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान प्रेम कुमार साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, लक्ष्मी नगर, सुपेला को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 6.350 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 293/2026, धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी किराये के मकान में गांजा रखकर उसे अवैध रूप से बेचने के लिए संभावित ग्राहकों की तलाश कर रहा था। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे मौके से गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुम्हारी पारस सिंह ठाकुर, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, गंगासागर पात्र, विकास शेंडे, सचिन ठाकुर, दिलीप हरदे और कमल परगनिहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, परिवहन या सेवन से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *