दुर्ग यूनिवर्सिटी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप हटाए गए, डॉ. अनिल पांडेय बने नए प्रभारी रजिस्ट्रार

दुर्ग । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, यानी अपनी दुर्ग यूनिवर्सिटी से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है! सिर्फ एक-दो शहर नहीं, बल्कि आसपास के कई जिलों के लाखों छात्रों से जुड़े इस विश्वविद्यालय में शासन ने अचानक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
मंगलवार देर शाम उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से एक आदेश जारी हुआ है। इसके तहत यूनिवर्सिटी के कुलसचिव भूपेंद्र कुमार कुलदीप को उनके पद से हटा दिया गया है। आदेश के मुताबिक, भूपेंद्र कुलदीप को अब नवा रायपुर के इंद्रावती भवन स्थित उच्च शिक्षा संचालनालय में नई जिम्मेदारी दी गई है।
अब सवाल है कि यूनिवर्सिटी की कमान कौन संभालेगा? तो आपको बता दें कि शासन ने साइंस कॉलेज के डॉ. अनिल पांडेय को दुर्ग यूनिवर्सिटी का नया प्रभारी रजिस्ट्रार नियुक्त कर दिया है।
यूनिवर्सिटी से जुड़ी हर अहम अपडेट और प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए लगातार जुड़े रहें रोजनामचा के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *