
भिलाई::अंकिता:-सेक्टर-04 पांडे चौक पर देर रात तेज आवाज में DJ बजाना संचालक को महंगा पड़ गया। शिकायत मिलते ही भिलाई भट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए माजदा वाहन CG 07 LX 8552 समेत 6 DJ साउंड बॉक्स और 1 एम्पलीफायर जब्त किया।
पुलिस के मुताबिक, रात करीब 9:40 बजे आवासीय क्षेत्र के पास तेज आवाज में DJ बजाया जा रहा था। मौके पर मौजूद 24 वर्षीय तनिष चौधरी से DJ संचालन की अनुमति मांगी गई, लेकिन वह वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 की धारा 15 के तहत इस्तगाशा तैयार कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया है। साथ ही SDM के समक्ष बॉन्ड जब्ती की कार्रवाई भी की जा रही है।
दुर्ग पुलिस ने DJ संचालकों को चेतावनी दी है कि निर्धारित समय, ध्वनि सीमा और अनुमति के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।