मारपीट में युवक का हाथ फ्रैक्चर, तीन आरोपियों पर पुलिस की कार्यवाही


पंडरिया:-सत्येंद्र बड्डघरे :- शराब भट्ठी के पास स्थित दुकान में सामान खरीदने को लेकर हुए विवाद में एक युवक से गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पंडरिया पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। मारपीट में युवक के हाथ में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल दाखिल कराया है।
पुलिस के अनुसार, थाना पंडरिया क्षेत्र में शराब भट्ठी के पास स्थित दुकान में सामान खरीदने के नाम पर साजन सतनामी, लोकेश जांगड़े और पप्पू दाहिरे उर्फ ओंकार ने प्रार्थी संतोष पारधी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 174/2026 दर्ज किया गया।
पुलिस ने मामले में धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान चिकित्सकीय जांच में मारपीट के कारण प्रार्थी के हाथ में फ्रैक्चर होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की।
इसके साथ ही पुलिस ने पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को जेल दाखिल कराया।
यह कार्रवाई कबीरधाम पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पंडरिया भूपत सिंह के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिन्हा के नेतृत्व में थाना पंडरिया पुलिस टीम की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *