
भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने संगठन का विस्तार करते हुए अमित कुमार को कैंप मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही भाजयुमो की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।
नवनियुक्त कैंप मंडल अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास और भरोसे के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए पूरी सक्रियता के साथ काम किया जाएगा।