दुर्ग पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षकों के तबादले


दुर्ग, 4 जून 2026। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दुर्ग ने 24 उप निरीक्षक (SI) और सहायक उप निरीक्षक (ASI) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला सूची में यातायात शाखा भिलाई, नियंत्रण कक्ष, रक्षित केंद्र दुर्ग तथा विभिन्न थाना क्षेत्रों में पदस्थ अधिकारियों के कार्यस्थलों में बदलाव किया गया है। कई अधिकारियों को यातायात शाखा भिलाई में नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को थाना छावनी, पुरानी भिलाई, पाटन, वैशाली नगर, खुर्सीपार, कुम्हारी, उतई, भिलाई नगर और अमलेश्वर समेत अन्य थानों में पदस्थ किया गया है।
स्थानांतरित अधिकारियों में उप निरीक्षक यशवंत सिंह राठौर, भीष्म प्रसाद टंडन, दरबारी राम तारम, उदयशंकर झा सहित सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह, सुरेन्द्र सिंह, प्रदीप तिवारी, लेखराज हरिवंश, राजेश मणि और धर्मेन्द्र देवांगन समेत कुल 24 अधिकारी शामिल हैं।
पुलिस विभाग का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने, कार्यकुशलता बढ़ाने और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए यह तबादला सूची जारी की गई है। सभी अधिकारियों को शीघ्र नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *