
दुर्ग। प्रदेश में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई तेज होती नजर आ रही है। ताजा मामले में ED की टीम ने दुर्ग के महेश कॉलोनी स्थित भाजपा नेता और अमर इंफ्रा के संचालक चतुर्भुज राठी के निवास पर छापा मारा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से जुड़े मामले में की जा रही है।
चतुर्भुज राठी इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के बड़े कारोबारी माने जाते हैं और अमर इंफ्रा के संचालक हैं। हाल के समय में उनके कोयला कारोबार में भी सक्रिय होने की चर्चा रही है। कंपनी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, राठी ने वर्ष 1986 में ‘अमर बिल्डर्स’ को एकल स्वामित्व के रूप में शुरू किया था, जिसे बाद में विस्तार देते हुए एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर समूह में तब्दील किया गया। उनके नेतृत्व में कंपनी ने देशभर में कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।
फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।