सट्टा कारोबार पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई – कल्याण-राजधानी गेम में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जप्त

दुर्ग, ।थाना वैशालीनगर क्षेत्र में सट्टा कारोबार के खिलाफ जारी अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कल्याण एवं राजधानी नामक सट्टा गेम में संलिप्त था। आरोपी के कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जवाहर नगर पुलिया के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर अवैध सट्टा खेला और खिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक आरोपी को मौके से पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।विवेचना के दौरान मामले में संलिप्त अन्य आरोपी संतोष शर्मा उर्फ संतन (40 वर्ष), निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कैलाशनगर, थाना जामुल, जिला दुर्ग को चिन्हित किया गया। इसके बाद 19 अप्रैल 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप-6 मोबाइल फोन जप्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 25,000 रुपये बताई गई है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

घटना का कारण:अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से सट्टा खेलना एवं खिलाना।

घटनास्थल:जवाहर नगर पुलिया के पास, थाना वैशालीनगर, दुर्ग।आरोपी:संतोष शर्मा उर्फ संतन, उम्र 40 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड कैलाशनगर, थाना जामुल, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री:

• एक नग मोबाइल (सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप-6)

• अनुमानित कीमत लगभग 25,000 रुपये

सराहनीय भूमिका:इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा, सउनि रमेश शर्मा, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक कपिल चौधरी, रवि कुमार एवं आरक्षक क्रमांक 1708 की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *