भिलाई में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी ने सिलबट्टे से पति की हत्या की

भिलाई नगर, 20 अप्रैल 2026। छावनी थाना क्षेत्र के दुर्गापारा कैप-2 पावर हाउस इलाके में घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। पत्नी ने गुस्से में आकर अपने ही पति की सिलबट्टे से वार कर हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।नगर पुलिस अधीक्षक प्रशांत पैकरा के अनुसार, मृतक की पहचान डोमन लाल साहू (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शराब का आदी बताया जा रहा है। बीती दोपहर किसी बात को लेकर उसकी पत्नी हीरामन साहू (36 वर्ष) से विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी ने छावनी थाने में पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी।बताया जा रहा है कि देर शाम डोमन लाल शराब के नशे में घर लौटा और थाने में की गई शिकायत को लेकर फिर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि रात करीब 9:30 बजे गुस्से में आकर पत्नी ने घर में रखे सिलबट्टे से पति के सिर पर जोरदार हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।स्थानीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य मोहम्मद सलमान खान के अनुसार, घटना से पहले मृतक ने अपने बच्चे के साथ भी मारपीट की थी, जिससे घर का माहौल और तनावपूर्ण हो गया था।घटना की सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला भेजा गया है। आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *