अवैध संबंधों के संदेह में युवक पर जानलेवा हमला,आरोपी गिरफ्तार – धारदार हथियार जप्त

दुर्ग, ।थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में अवैध संबंधों के संदेह को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी जप्त किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी परदेशी राम निर्मलकर (55 वर्ष), निवासी नयापारा दुर्ग ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पुत्र हेमंत निर्मलकर पर 18 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग 10 बजे उतई तिराहा स्थित टेम्पो स्टैण्ड के पास आरोपी द्वारा जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला किया गया।घटना के संबंध में बताया गया कि आरोपी अंकित सिन्हा को अपनी पत्नी के संबंधों को लेकर संदेह था, जिसके चलते वह हेमंत निर्मलकर के प्रति रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने युवक पर हमला कर दिया। हमले में घायल हेमंत निर्मलकर को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे शंकरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।मामले में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 198/2026 धारा 109 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित सिन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।घटना का कारण:पत्नी के संबंधों को लेकर संदेह एवं आपसी रंजिश।

घटना स्थल:उतई तिराहा टेम्पो स्टैण्ड, बबला होटल के सामने, दुर्ग।आरोपी:अंकित सिन्हा, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बोरतरा थाना गुरूर जिला बालोद, वर्तमान निवास मांढर जिला रायपुर।जप्त सामग्री:एक धारदार हथियार।

सराहनीय भूमिका:इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली के निरीक्षक नवीन कुमार राजपूत, प्रधान आरक्षक राकेश निर्मलकर, आरक्षक गजेन्द्र यादव एवं केशव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *