
दुर्ग, 19 अप्रैल 2026।थाना सुपेला, चौकी स्मृति नगर क्षेत्र में दुर्ग पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2.185 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुनवानी स्थित इमली तालाब के पास एक व्यक्ति वाहन में गांजा रखकर अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से गांजा बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त सेंट्रो कार क्रमांक CG 04 B 9230 और एक मोटोरोला मोबाइल फोन भी जप्त किया गया। कुल जप्त सामग्री की कीमत लगभग 1,71,050 रुपये आंकी गई है।आरोपी अश्वनी कुमार प्रजापति (40 वर्ष), निवासी आर्य नगर कोहका, दुर्ग के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
घटना का कारण:अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से गांजा की बिक्री करना।
सराहनीय भूमिका:इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, उप निरीक्षक दीपक सिंह चौहान, आरक्षक कमल नारायण, हर्षित शुक्ला, सविन्दर सिंह एवं उमेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।