ऑनलाइन सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और नगदी समेत 46 हजार की संपत्ति जप्त

दुर्ग :दुर्ग के वैशालीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कल्याण और राजधानी नामक सट्टा गेम में अंकों पर दांव लगाकर अवैध रूप से सट्टा चला रहा था।17 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जवाहर नगर पुलिया के पास एक व्यक्ति सट्टा खेल रहा है और अन्य लोगों को भी खिला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय कुमार प्रसाद उर्फ पंडित (48), निवासी दीपनगर, थाना वैशालीनगर, दुर्ग बताया। आरोपी मोबाइल फोन के जरिए सट्टा संचालन कर रहा था और अन्य लोगों से संपर्क कर पैसों का लेनदेन करता था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन (वन प्लस और रेडमी), नगद 17,000 रुपये और सट्टा से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जप्त किए हैं। कुल जप्त संपत्ति की कीमत लगभग 46,000 रुपये बताई गई है।मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

घटना का कारण:अवैध आर्थिक लाभ के लिए सट्टा खेलना और खिलाना

घटनास्थल:जवाहर नगर पुलिया के पास, थाना वैशालीनगर, जिला दुर्गआरोपी:संजय कुमार प्रसाद उर्फ पंडित (48), निवासी दीपनगर, वैशालीनगर, दुर्ग

जप्त सामग्री:

• 01 मोबाइल (वन प्लस)

• 01 मोबाइल (रेडमी)

• नगद 17,000 रुपये

• कुल संपत्ति लगभग 46,000 रुपये

• सट्टा लेनदेन से जुड़े डिजिटल साक्ष्य

इस कार्रवाई में थाना वैशालीनगर पुलिस टीम ने त्वरित और प्रभावी भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *