महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज: पीएम मोदी आज करेंगे देश को संबोधित




दुर्ग । लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न हो पाने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री Narendra Modi आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ने विपक्ष को इस मुद्दे पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उन्होंने बिल का समर्थन न करके महिलाओं के हितों के खिलाफ काम किया है।
प्रधानमंत्री ने विपक्ष के इस रुख को गंभीर गलती बताया और संकेत दिया कि आने वाले समय में उन्हें इसका राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि देश के हर गांव तक यह संदेश पहुंचना चाहिए कि विपक्ष की सोच महिलाओं के प्रति सकारात्मक नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि विपक्षी दल अब अपनी स्थिति को सही साबित करने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *