
दुर्ग। जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए भिलाई स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान नेशनल हाईवे और शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुधारने, अवैध पार्किंग हटाने और सड़क किनारे अतिक्रमण खत्म करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर वहां आवश्यक सुधार कार्य करने के निर्देश दिए गए।बिना हेलमेट वाहन चलाने और शराब के नशे में ड्राइविंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया। ई-चालान की संख्या बढ़ाने और उसकी नियमित निगरानी करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए।कुम्हारी टोल प्लाजा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर खड़े अवैध वाहनों को हटाने और नेशनल हाईवे पर बने अवैध कटिंग को बंद करने की कार्ययोजना भी तैयार की गई।अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान संयमित और पेशेवर व्यवहार बनाए रखने तथा आम लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नए तरीके अपनाने के निर्देश दिए गए।पुलिस की अपील:आम नागरिकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं। सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
