भीषण गर्मी के चलते छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टी अग्रिम घोषित





रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश समय से पहले घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी देते हुए बताया कि अब 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूल बंद रहेंगे।
प्रदेश में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में इसके 2 से 3 डिग्री और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। सबसे अधिक गर्मी रायपुर में दर्ज की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि लू और बढ़ती गर्मी के प्रभाव को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कारण ग्रीष्मकालीन अवकाश को पूर्व निर्धारित तिथि से पहले लागू करने का निर्णय लिया गया है, ताकि इस भीषण गर्मी में बच्चों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *