छावनी पुलिस की कार्रवाई: लंबे समय से फरार 4 वारंटी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश



दुर्ग। छावनी थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार स्थाई वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 4 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंटों की तामीली के लिए थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत फरार आरोपियों की लगातार तलाश की गई और उनकी पहचान कर कार्रवाई की गई।


07 और 08 अप्रैल को लगातार अभियान चलाते हुए पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई कर कुल 4 वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को विधिवत न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया।
गिरफ्तार वारंटियों में रूद्र अभिषेक पासवान, मुकेश तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी, दिनेश कुमार महाजन और संदीप दीप शामिल हैं, जो भिलाई क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंटों की तामीली के तहत की गई है।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अमित अंदानी सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *