
दुर्ग । दुर्ग पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में भिलाई नगर थाना पुलिस ने पूर्व में दर्ज हाइड्रोपोनिक गांजा मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला प्रदेश में उच्च गुणवत्ता वाले हाइड्रोपोनिक गांजा से जुड़ा पहला प्रकरण माना जा रहा है।
पूर्व में 4 अप्रैल 2026 को बोरसी रोड स्थित बीज विकास निगम, रुआबांधा क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके कब्जे से गांजा, हाइड्रोपोनिक गांजा और नशा सेवन से जुड़ी सामग्री बरामद की गई थी। इस मामले में NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान मादक पदार्थ के स्रोत और अन्य जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी क्रम में 5 अप्रैल 2026 को एक अन्य आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से हाइड्रोपोनिक तकनीक से उगाया गया गांजा बरामद किया गया, जो उच्च गुणवत्ता का नशीला पदार्थ है और अवैध रूप से उपयोग में लाया जाता है।
गिरफ्तार आरोपी को विधि अनुसार न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की जांच जारी है, जिसमें मादक पदार्थ के स्रोत और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।
घटना का कारण :
अवैध मादक पदार्थों का संग्रहण और विक्रय कर आर्थिक लाभ कमाना
घटनास्थल :
एमआईजी क्षेत्र, हुड़को, भिलाई
आरोपी :
आयुष विश्वकर्मा, उम्र 29 वर्ष, निवासी एमआईजी 01/982, हुड़को, भिलाई, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री :
लगभग 1.4 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा
पुलिस की भूमिका :
पूरे प्रकरण में भिलाई नगर थाना पुलिस की सतत निगरानी और प्रभावी विवेचना महत्वपूर्ण रही।
पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अवैध नशा कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।