दुर्ग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और वाहन जप्त



:
दुर्ग। जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र में मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त हथियार, कपड़े और वाहन भी जप्त किए गए हैं।
घटना 31 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे की है, जब अभिषेक जायसवाल संत होटल के पास खड़ा था। उसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और धक्का-मुक्की करते हुए गाली-गलौच करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपी किशन ढीमर ने धारदार हथियार से प्रार्थी के सीने और गले के पास कई वार कर दिए, जिससे वह घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर सभी 7 को गिरफ्तार कर लिया। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
जांच के दौरान आरोपी विशाल लड़वाल के बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त कटर, घटना के समय पहने कपड़े और दोपहिया वाहन जप्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपी:
1 विशाल लड़वाल (25 वर्ष), न्यू कृष्णा नगर, सुपेला
2 राहुल महंत (23 वर्ष), सुपेला
3 अभिषेक साहू (25 वर्ष), न्यू कृष्णा नगर, सुपेला
4 हरेराम चौहान (26 वर्ष), सुपेला
5 चेतन उके (19 वर्ष), खुरसिपार क्षेत्र
6 प्रमोद कुमार चौहान (23 वर्ष), न्यू कृष्णा नगर, सुपेला
7 अभिषेक प्रताप गौड़ (25 वर्ष), न्यू कृष्णा नगर, सुपेला
जप्त सामग्री:
1 धारदार हथियार (कटर)
2 घटना के समय पहने कपड़े
3 स्कूटी और अन्य दोपहिया वाहन
पुलिस के अनुसार यह घटना आपसी विवाद और धक्का-मुक्की के चलते हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *