
दुर्ग। पुरानी रंजिश के चलते युवक पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी जप्त कर लिया है और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस के अनुसार 14 फरवरी 2026 को कृष्णा नगर फरीद मोहल्ला निवासी सलमान उद्दीन ने थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे वह राजा सोनी के घर के पास निर्माणाधीन मकान के पास खड़ा था। इसी दौरान हड्डी गोदाम क्षेत्र का रहने वाला आरिफ कुरैशी वहां पहुंचा और पुरानी बातों को लेकर विवाद करने लगा।
आरोप है कि विवाद के दौरान आरिफ कुरैशी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखे धारदार हथियार से सलमान उद्दीन के दाहिने गाल और बाएं सीने पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राज सोनी और शंभू तांडी ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
प्रार्थी की शिकायत पर सुपेला थाना में अपराध क्रमांक 255/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3) और 118(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश करते हुए घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान आरिफ कुरैशी (27 वर्ष), निवासी कृष्णा नगर निजामी चौक, हड्डी गोदाम के पास, सुपेला जिला दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक धारदार हथियार भी जप्त किया है।
इस कार्रवाई में सुपेला थाना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की