12 फरवरी को प्रधानमंत्री आवास योजना की लाटरी

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा एक और लाटरी का ऐलान किया गया है। जिसके तहत अनेक नागरिको को स्वयं का आवास पाने का सौगात मिलेगा। इस योजना का उददेश्य गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों और मध्यवर्गीय वर्ग के लोगों को सस्ती दरों पर घर उपलब्ध कराना है।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार दिनांक 12.02.2026 को समय 12ः30 बजे निगम मुख्य कार्यालय सभागार कक्ष में आवास आबंटन की लाटरी आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना की लाटरी पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। आवेदन करने के बाद पात्र हितग्राहियों को लाटरी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित किया जायेगा और आवास आबंटित किया जायेगा। सरकार का उददेश्य हर नागरिक को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर देना है। इस योजना से हर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *