पुलगांव एनडीपीएस मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, गांजा सप्लाई नेटवर्क का खुलासा




दुर्ग । थाना पुलगांव पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूर्व में चार आरोपियों, जिनमें एक अपचारी बालक शामिल है, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पूर्व कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3.033 किलोग्राम गांजा, चार मोबाइल फोन एवं एक स्कूटी जब्त की गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलगांव पुलिस टीम द्वारा अभिनंदन पैलेस, पुलगांव नदी रोड के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान बिना नंबर की काले रंग की स्कूटी के साथ चार व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम वामन यादव, मुकेश वर्मा, योगेश साहू तथा एक अपचारी बालक बताया। विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से तीन पैकेट गांजा, अलग से पॉलीथिन में रखी 15 पुड़िया गांजा, पांच मोबाइल फोन एवं स्कूटी क्रमांक CG 07 CZ 8454 बरामद की गई।
उक्त मामले में थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 566/2025 धारा 20(बी), 27(ए) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि जब्त गांजा उन्होंने शखील बाग राजा उर्फ राज, निवासी कन्हाई हट्टी, बलांगीर (उड़ीसा) से खरीदा था। जांच में सामने आया कि आरोपी शखील बाग पहले से थाना अंडा, जिला दुर्ग के अपराध क्रमांक 118/25 के तहत एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में निरुद्ध है।
पुलगांव थाना पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में आगे की पूछताछ एवं जांच के लिए आरोपी शखील बाग को प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से रिमांड पर लिया गया, जिसके बाद उसे इस प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया है। मामले में गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की विस्तृत जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी :
शखील बाग राजा उर्फ राज, निवासी कन्हाई हट्टी, बलांगीर, उड़ीसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *