
दुर्ग । थाना जामुल पुलिस ने शीतला तालाब के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल पर चाकू लहराकर लोगों को डरा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार हथियार जब्त किया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से माहौल शांतिपूर्ण बना रहा और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
मामले का विवरण:
दिनांक 04.08.2025 की रात्रि में थाना जामुल पुलिस को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि हेमंत कुमार जोशी नामक युवक शीतला तालाब के पास छावनी में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में चाकू लेकर आ-जा रहे लोगों को डरा-धमका रहा है।
सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपी भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हेमंत कुमार जोशी, उम्र 18 वर्ष, निवासी तीन तालाब लक्ष्मी चौक, सेक्टर 11, खुर्सीपार बताया। उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 656/2025 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
जब्त सामग्री:
- धारदार हथियार (चाकू)
गिरफ्तार आरोपी:
- हेमंत कुमार जोशी
पिता: स्व. बैशाखु राम जोशी
उम्र: 18 वर्ष
निवासी: तीन तालाब, लक्ष्मी चौक, सेक्टर 11, खुर्सीपार
इस कार्रवाई में विशेष योगदान:
- निरीक्षक राजेश मिश्रा
- उप निरीक्षक पुनीतराम सूर्यवंशी
- आरक्षक राधे यादव, दीपक सिंह, रूपनारायण बाजपेयी, तिरथ बंजारे, संतोष कोमा