स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग।
थाना सुपेला पुलिस ने नेहरू नगर स्थित एक स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। “द ग्रीन डे स्पा” की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं, जहां पुलिस ने दबिश देकर स्पा सेंटर की संचालिका सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस को 25 जुलाई 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेहरू नगर चौक के पास स्पा सेंटर में लड़कियों से अनैतिक कार्य कराकर धन कमाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर सेंटर में छापेमारी की।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि स्पा सेंटर में टेली कॉलर ग्राहकों को फोन कर बुलाते थे और इसके लिए अलग-अलग चार मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया जाता था।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. संध्या कुमारी (34 वर्ष), स्पा संचालिका
  2. अरविंद यादव (30 वर्ष)
  3. आदित्य सिंह (29 वर्ष)
  4. जैनम खातून (टेली कॉलर)
  5. योगिता गंधर्व (23 वर्ष)

जप्त सामग्री:

  • 6 मोबाइल फोन
  • 1 लेनोवा टैब
  • आधार कार्ड
  • 8 डायरी, 4 रजिस्टर
  • टाइपशुदा मोबाइल नंबरों का डाटा
  • ₹600 नगद
  • 4 आपत्तिजनक वस्तुएं

प्रकरण में अपराध क्रमांक 857/2025, धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। स्पा सेंटर का मुख्य मालिक फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

इसके साथ ही स्पा सेंटर का गुमास्ता लाइसेंस रद्द करने हेतु प्रतिवेदन नगर पालिका को भेजा गया है। दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *