घायल को पुलिस ने समय पर पहुंचाया अस्पताल, दुर्ग यातायात पुलिस की मानवीय पहल


दुर्ग।
दिनांक 25 जुलाई 2025 की रात्रि करीब 11:30 बजे दुर्ग-रायपुर मार्ग पर स्थित जनता स्कूल कटिंग के पास एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना यातायात कंट्रोल रूम दुर्ग को दी।

सूचना मिलते ही निकटतम पेट्रोलिंग टीम बिना देरी के मौके पर पहुंची। घायल की नाजुक हालत को देखते हुए एंबुलेंस की प्रतीक्षा किए बिना टीम ने मानवीयता दिखाते हुए स्वयं के वाहन से घायल को लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय, सुपेला पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

यातायात पुलिस की इस त्वरित, संवेदनशील और जिम्मेदार कार्रवाई से घायल को समय पर इलाज मिल सका, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *