रायपुर के ग्राम संकरी में स्थापित एकिकृत ठोस अपशिष्ट प्लांट का निरीक्षण किए आयुक्त


भिलाईनगर। नगर पालिक निगम रायपुर के 70 वार्डो में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है। इस एकिकृत ठोस अपशिष्ट के प्रसंस्करण एवं निपटान हेतु ग्राम संकरी में प्लांट स्थापित कर संचालन एवं संधारण किया जा रहा है। जिसका परीक्षण करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली एवं सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्ग, रिसाली, भिलाई-चरोदा एवं नगर पंचायत उतई, नगर पालिका जामुल के आयुक्त, सी.एम.ओ. एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। एकिकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना के क्रियान्वयन हेतु पी.पी.पी. मोड पे डिजाइन निर्माण, वित्त, संचालन एवं हस्तांतरण (डी.बी.एफ.ओ.टी) के आधार पर कार्य किया जाता है।


संचालनकर्ता एजेंसी डेल्ही एम.एस.डब्लू, साल्यूशन लिमिटेड द्वारा जानकारी दिया गया कि डी.बी.एफ.ओ.टी एक प्रकार का सार्वजनिक-निजी भागीदारी माॅडल है, जहां एक पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) माॅडल है, जहां एक निजी संस्था सवच्छता परियोजना के डिजाइन निर्माण वित्तपोषण, संचालन और रखरखाव के लिए जिम्मेदार है। निरीक्षण अनुसार संयंत्र में 6 साईटिफिक लैण्डफिल साईट निर्मित है। जिसमें लगभग 15 फिट उचांई के प्लास्टिक परत युक्त तालाबनुमा बड़ी संरचना तैयार की गई है। जिससे एकत्रित अवशिष्ट का निपटान आसानी से किया जा सके एवं वेस्ट से जल एवं थल प्रदुषित न हो।


लिचेट ट्रिटमेंट प्लांट का भी निर्माण किया गया है, जिसके माध्यम से टैंक में एकत्रित लिचेट का ट्रिटमेंट कर वातावरण के अनुकुल बनाया जाता है। वृहत स्तर पर घरो से निकलने वाले गीले अपशिष्ट से खाद निर्माण एवं छानकर पेकिंग किया जा रहा है। रिसाइकलिंग के आधार पर प्लास्टिक अपशिष्ट का छोटा कतरन एवं धुलाई पश्चात दाना निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जिसे प्लास्टिक के अन्य सामग्रीयों के निर्माण हेतु विभिन्न उद्योगो में सप्लाई किया जाता है। इससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से कूड़े के प्रसंस्करण होने के कारण इससे होने वाले प्रदूषण से राहत मिली है साथ ही साथ भू-गर्भीय जल को लिचेट से होने वाले प्रदूषण से स्थानीय रहवासियों को सरुक्षित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि आसपास के निकाय और नगर पालिका निगम भिलाई संयुक्त रूप से एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्य एक साथ किए जाने के उद्देश्य से निरीक्षण किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *